नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 18 की मौत, कई घायल

दिल्ली। नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर शनिवार की रात दुखद हादसा हुआ। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ में मारे गए लोग महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 10 बजे नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर  महाकुंभ के लिए चलाई गई स्‍पेशल ट्रेनों के चलते शनिवार को लाखों की भीड़ नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर पहुंच गई थी। अचानक मची भगदड़ के कारण कई लोग भीड़ में गिर पड़े। भीड़ में कुचलेजाने के कारण 18 लोगों मौत हो गई। और कई घायल हो गए।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 18 की मौत, कई घायल

एक साथ उमड़ी भारी भीड़

दरअसल भगदड़ की वजह प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के लिए उमड़ी अधिक भीड़ और उसी समय कुछ और ट्रेनों के लिए आए यात्रियों के एक साथ जमा होने से हुई। प्रयागराज जाने के लिए रेलवे ने नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाई है। ये ट्रेन पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्लेटफार्म नंबर 14 पर पहुंचे। उसी समय नई दिल्ली से बनारस वाया प्रयागराज होकर जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस भी दूसरे प्लेटफार्म पर खड़ी थी। यही नहीं भुवनेश्वर राजधानी भी दूसरे प्लेटफार्म पर खड़ी थी। एक साथ कई ट्रेनों के आ जाने से इनमें बैठने के लिए आए यात्रियों की संख्या भी खासी बढ़ गई। हालात ये हुए कि प्लेटफार्म नबंर 12, 13, 14 पर बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ आ गई

अफवाह फैलने की भी खबर

सूत्रों के अनुसार प्लेटफार्म 14-15 पर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने बताया कि यात्रियों में प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के रद्द होने की अफवाह फैली जिससे हालात बिगड़ गए। कई लोग दम घुटने से तो कई लोग कुचले जाने से मौत के मुंह में समा गए।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है। जबकि दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन्हे अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड से दिनेश आर्य पर भाजपा का दांव, राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित…..

    पश्चिम बंगाल उपचुनाव में अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को टिकट, केंद्रीय चुनाव समिति ने दी मंजूरी नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उत्तराखंड…

    बड़ी खबर:-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,X पर शेयर किया भावुक संदेश……

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर एक पोस्ट शेयर कर अपने इस…