नशे में हुए विवाद में ईंट से सिर फोड़ की युवक की हत्या, दो गिरफ्तार…..

Spread the News

रामनगर। नहर किनारे हुई युवक समीर उर्फ लक्की(20) पुत्र छिद्दन निवासी आदर्श नगर शंकरपुर भूल रामनगर जिला नैनीताल की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कोतवाली रामनगर को सूचना मिली कि कार्बेट कॉलोनी निगम को जाने वाले रास्ते पर नहर किनारे एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को अचेत अवस्था में खून से सना हुआ पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच तहकीकात शुरू की।

मृतक के भाई वादी रिजवान द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफ0आई0आर0 नं0 12/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए।

इस क्रम में गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध आरोपी की पहचान नजीर पुत्र रज्जन खान उर्फ रज्जू निवासी गुलरघट्टी रामनगर के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में उसने बताया कि वह समीर उर्फ लक्की और आशीष घटना वाली रात साथ में नशा कर रहे थे, इसी दौरान उनका आपस में विवाद हो गया, लड़ाई झगड़ा होने पर आशीष मौके से भाग गया।

इसके उपरांत मृतक समीर द्वारा द्वारा उसको मुक्का मारकर नहर मे धक्का दे दिया गया। गुस्से में आकर उसने समीर को नीचे गिराकर ईट से समीर के सिर तथा चेहरे पर वार कर दिया। जिससे समीर के सिर से खून आने लगा। खून देखकर वह डर गया और समीर को ऐसे ही छोड़ कर घटना स्थल से भाग गया। उसने घटना में प्रयुक्त ईंट को झाड़ियों में फेक दिया। उसने घर जाकर अपने कपड़े बदले जिन पर समीर का खून लग गया था। उन कपड़ों को वह एक थैले में रखकर कोसी नदी के किनारे फेक आया।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट व घटना के समय पहने कपड़े, जूते बरामद किए गए।

विवेचना के दौरान आरोपी आशीष द्वारा झगड़े की सूचना पुलिस को न देने पर उक्त के विरूद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 239 बी०एन०एस० की कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. नजीर पुत्र रज्जन खान उर्फ रज्जू निवासी गुलरघट्टी रामनगर उम्र 20 वर्ष

2. आशीष पुत्र हेम सिंह निवासी पुछड़ी रामनगर नैनीताल उम्र 21 वर्ष

  • Related Posts

    बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

    फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…