दिन दहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,चोरी के जेवरात और नगदी से भरा बॉक्स बरामद….

Spread the News

हल्द्वानी। बद्रीपुरा में दिनदहाड़े हुई चोरी का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। दिनांक 15.01.2026 को बद्रीपुरा निवासी बुजुर्ग महिला दया नेगी पत्नी स्व० जगत सिंह नेगी ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी कि उनके आवास पर दोपहर में किराए पर कमरा लेने आए युवक जिसने अपना नाम दीपक बिष्ट निवासी दन्या जिला अल्मोड़ा बताया। युवक ने महिला से घर के पीछे वाला गेट खोलने को कहा जिससे वह अपना समान ला सके। जब तक वादिनि महिला पिछला गेट खोलने गई तब तक शातिर युवक महिला के घर के दो मंजिले के कमरे से लोहे का बक्सा लेकर चंपत हो गया। महिला ने बताया कि उस बक्से में उनके कुछ जेवर, मकान की रजिस्ट्री और लगभग ₹10000 थे।

महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए SSP डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण तथा संलिप्त की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये। इस आदेश के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त चोरी की घटना में संलिप्त चोर की पहचान कर मुखबिर मामूर करते हुए बरेली रोड मेडिकल कॉलेज के गेट के पास हल्द्वानी क्षेत्र से आरोपी विरेन्द्र सिंह बिष्ट(34) पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी खाड़ी सुनार थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

बरामद माल –

1.* एक सफेद क्रीम रंग के पर्स के अन्दर 8000रू० नगदी।

2.* 04 अदद पायल सफेद धातु

3.* 02 अदद सक्के सफेद धातु

4.* 02 अदद बिछुवे सफेद धातु

5.* 01 अदद पीली धातु की बाली जिस पर छोटा मोती लगा है।

6.* 01 अदद मंगलसूत्र

7.* जमीन की रजिस्ट्री।

8.* लोहे

का बक्सा

  • Related Posts

    KVM स्कूल में लगी भीषण आग, प्रांगण में खड़ी 2 बसें भी चढ़ी आग की भेंट……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के बीचों बीच हीरा नगर स्थित प्रतिष्ठित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। लगभग 7:00 बजे लगी आग नहीं देखते…

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…