ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की जमानत मंजूर……

Spread the News

हल्द्वानी। कुमाऊनी देवी – देवताओं, महिलाओं और संस्कृति के खिलाफ खुले मंच से अपशब्द बोलने के मामले में गिरफ्तार की गई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को मंगलवार को कोर्ट से राहत मिली है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है। ये मामला पूरे प्रदेश में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि अधिकारी के खिलाफ हल्द्वानी निवासी जूही चुफाल की शिकायत पर मुखानी थाने में केस दर्ज किया गया था। उन पर प्रदर्शन के दौरान दराती लहराने का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 8 जनवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके अलावा ज्योति अधिकारी पर प्रदेशभर के कई थानों में केस दर्ज हुए हैं।

  • Related Posts

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…

    पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…