अब खटीमा में बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला,इलाके में दहशत…….

Spread the News

खटीमा। खटीमा के दुरुस्त गांव बग्गा चौवन में रविवार की रात बाघ ने एक बुजुर्ग को मार डाला। इलघटना से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बग्गा चौवन निवासी शेर सिंह कन्याल (73) रविवार को अपने जानवर चुगाने के लिए जंगल में गए हुए थे। शाम को उनके घर न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई , तो जंगल में झाड़ियों के पास उनका शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। विभाग द्वारा ग्रामीणों को जंगल में न जाने के लिए कहा गया है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…