रामनगर में बाघ ने श्रमिक को बनाया निवाला, इलाके में दहशत….

रामनगर। उत्तराखंड में मानव – वन्यजीव संघर्ष का एक नया मामला सामने आया है। रामनगर के ढेला क्षेत्र में 2 जनवरी को बाघ द्वारा महिला को निवाला बनाने की घटना से फैली दहशत से अभी ग्रामीण उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को वन प्रभाग के कोटा रेंज के भलोन गांव में बाघ के हमले से बिहार निवासी श्रमिक अभिमन्यु कुमार(30) की दर्दनाक मौत हो गई। श्रमिक जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम के लिए यहां आया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि गुड्डू पाठक के फार्म के पास एक नाले के समीप बाघ ने अचानक श्रमिक पर हमला कर दिया। बाघ उसे घसीट कर पास ही झाड़ियों में ले गया। कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से बे बाहर न निकलने की अपील की गई है।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…