SSP की सख्ती, मरीज का शव न देने पर, चंदन अस्पताल पर कार्रवाई…….

Spread the News

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव स्थित निजी अस्पताल पर महिला मरीज के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। यही नहीं अस्पताल में महज दो घंटे के पश्चात ही महिला की मौत हो गई, बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन द्वारा मृत महिला का शव परिजनों को सौंपने के एवज में 80 हजार का बिल जमा करने को कहा गया। मामला SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी के संज्ञान में आने पर अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को महिला का शव सौंप दिया।

 

मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी सीमा नामक महिला पहले से अस्वस्थ थी और रेफर किए जाने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाई गई थी। इसके बाद उसे चंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मात्र दो घंटे के इलाज के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर 80 हजार रुपये का बिल बना दिया और 57 हजार रुपये जमा कराने के बावजूद शव देने से इनकार कर दिया। आर्थिक रूप से परेशान परिजन पूरी रात अस्पताल के चक्कर काटते रहे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला का शव परिजनों को सौंपा। एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कल नगर निगम में लगेगा समाधान शिविर, इन मामलों का होगा निपटारा… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर निगम में विशेष समाधान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन की…

    85 वीं जयंती पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, स्व.डॉ. इंदिरा हृदयेश के दिखाई मार्ग पर चलने का संकल्प….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लोकप्रिय जननेता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती के अवसर पर स्वराज आश्रम भव्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में…