देखें Video- 200 मीटर खाई में गिरी कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत,चालक घायल…….

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते दिनों लगातार हुए हादसों के बाद एक बार फिर एक बड़ी दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहां पिथौरागढ़ जिले में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जीआईसी रोड पिथौरागढ़ निवासी संजू (28), पंडा निवासी संजय कुमार (30) और बीसाबजेड़ निवासी हयात खड़ायत (32) कार से घूमने के लिए मुवानी गए थे। देर रात लौटते समय उनकी कार सातशिलिंग–थल मार्ग पर सुवालेख के पास अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार संजय और हयात खड़ायत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जब देर रात तक तीनों घर नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार की सुबह पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान चलाया और खाई में क्षतिग्रस्त कार तक पहुंची। मौके पर संजय कुमार और हयात खड़ायत मृत पाए गए। घायल संजू को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement
  • Related Posts

    नगर निगम के पेट्रोल पंप पर युवकों का उत्पात, शौचालय में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से की अभद्रता

    देर रात वेलेजली क्षेत्र के युवकों से हुआ विवाद, निगम ने भोटिया पड़ाव चौकी में दी तहरीर; सीसीटीवी से होगी आरोपियों की पहचान हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित नगर निगम के…

    धातु के कप के नीचे पटाखा जलाना पड़ा भारी, विस्फोट में रिक्रूट की मौत…

    गले में जा घुसा धातु का टुकड़ा, छह महीने से पीएसी में ले रहा था प्रशिक्षण; तीन माह पहले हुआ था बेटी का जन्म रुद्रपुर। दीपावली पर पटाखा जलाने के…