SSP का सख्त एक्शन, तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार……

Spread the News

रामनगर तमंचे की नोक पर लूट के वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए SSP ने निर्देश पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों समीर खान पुत्र जावेद खान निवासी बम्बाघेर रामनगर, ईशान खान उर्फ पव्वा पुत्र मौ0 शावेज निवासी आला हजरत मस्जिद के पास शक्तिनगर पूछड़ी रामनगर तथा रिहान अल्वी पुत्र मौ0 हनीफ निवासी तेलीपुरा रामनगर जनपद नैनीताल को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभि0गणो की निशानदेही पर अभि0 समीर उपरोक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त *तमन्चा 315 बोर मय घटना मे प्रयुक्त बुलट मो0सा0* तथा अभि0 ईशान उर्फ पव्वे के पास से *वादी का लूटा हुआ काले रंग का पर्स जिसमे कुल 290 रू0 व अन्य कागजात थे तथा अभि0 रिहान के पास से वादी का लूटा हुआ आधार कार्ड बरामद हुआ। अभि0गणो को मान0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दि0 26.12.25 को वादी शुभम कश्यप पुत्र दलीप राम निवासी मौहल्ला भवानीगंज, छोटी नहर के पास, तहसील रामनगर, जिला नैनीताल द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई कि प्रतिवादी समीर खान द्वारा वादी को बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपनी बुलट मो0सा0 पर बैठाकर वादी का अपहरण कर अपने अन्य साथियो के साथ वादी के साथ मारपीट, गाली गलोज व जान से मारने की धमकी देना व देशी कट्टा वादी की कनपटी पर रखकर उसकी जेब मे रखे पर्स को छीनकर ले जाने संबंधी घटना की गई। जिसका वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वायरल हुआ।

वादी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली रामनगर पर FIR N0. 428/25 धारा- 140(4)/309(4)/351(3)/352/115(2)/126(2)/ 3(5) बी0 एन0 एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत किया गया ।

घटना का संज्ञान लेते हुए डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा उक्त प्रकरण/घटना में तत्काल अभियोग दर्ज कर शीघ्र अनावरण के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। जिस आदेश के क्रम मे मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं सुमित पांडे सीओ रामनगर* के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी तथा मुखबिर मामूर करते हुए उक्त घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तगणों को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी नैनीताल का संदेश :– जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता/ गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस कठोर वैधानिक कार्यवाही करेगी।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…