आंवला चौकी गेट के निकट हुआ भीषण हादसा, टूरिस्ट बस और डंपर में हुई जबरदस्त भिड़ंत….

Spread the News

हल्द्वानी। गौला बाईपास रोड पर आवला चौकी के निकट रविवार की सुबह हुए भयंकर सड़क हादसा हो गया। यहां गौला नदी खनन गेट के सामने टूरिस्ट बस और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में लगभग 10 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में बस सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं जबकि डंपर चालक घायल है।

जानकारी के अनुसार पार्किंग से निकल बस दिल्ली की ओर जा रही थी जिसमें दस यात्री सवार थे। इस दौरान आवला चौकी गेट के सामने से गौला में जा रहे डंपर के अचानक मुड़ने से बस और डंपर आमने-सामने टकरा गए। जबरदस्त टक्कर से दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गए और डंपर नाले में जा गिरा। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। गनीमत रही की आमने-सामने की टक्कर के बाद भी बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…