देखें Video – कोबरा सांप को रेस्क्यू किए जाने के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा रेस्क्यू कर्मी……

Spread the News

हल्द्वानी। वन विभाग के रेस्क्यू कर्मी द्वारा कोबरा सांप को रेस्क्यू किए जाने के दौरान बड़ी अनहोनी होने से बच गई। अचानक स्नैक स्टिक से छूट कर गुस्साया कोबरा रेस्क्यू कर्मी के पैरों तक पहुंच गया। यहां रेस्क्यू कर्मी के वर्षों के अनुभव ने उनकी जान बचा ली और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार छढ़ायल जय दुर्गा कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी बीएल वर्मा द्वारा वन विभाग के रेस्क्यू कर्मी सुभाष को घर के आंगन में कोबरा सांप के होने की सूचना दी। सूचना पर सुभाष तुरंत घटना स्थल पहुंचे। मौके पर पहुंच उन्होंने देखा की लगभग छह फीट का कोबरा पेड़ों से गिरे सूखे पत्तों के बीच धूप सेक रहा है। उन्होंने सावधानी से सांप के पास पहुंच जैसे ही उसे स्नैक स्टिक से पकड़ा तो अचानक सांप स्टिक से छूट कर रेस्क्यू कर्मी के पैरों के पास आ गया। रेस्क्यू कर्मी के सूझ बूझ और वर्षों के अनुभव के साथ अपने स्थान पर बिना हिले डुले खड़े रहने से जैसे ही सांप कुछ दूर गया तो उन्होंने पुनः उसे पकड़ कर सफल रेस्क्यू कर लिया। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।

  • Related Posts

    भूस्खलन के बीच SDRF बनी सहारा, रोप के सहारे 500 यात्रियों को कराया सुरक्षित पार..देखें Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। मुन्ना बैंड के समीप भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित होने पर रविवार को SDRF ने मोर्चा संभाल लिया। सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में…

    गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, SDRF ने जान पर खेल बचाई जान..देखें Video…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने…