बड़ी खबर:- UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट……

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। सीबीआई ने इस पूरे मामले में शहीद हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा टिहरी की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को मुख्य आरोपी उस दौरान अभ्यर्थी रहे खालिद और उसकी बहन साबिया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित ग्रेजुएट लेवल एग्जाम में खालिद ने हरिद्वार के बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कालेज से पेपर के तीन पन्नों के फोटो कथित तौर पर व्हाट्स एप के जरिए साबिया को भेजे थे। आरोप है कि इसके बाद साबिया ने सुमन को पेपर भेजकर उसे सॉल्व करवाया था। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर राज्यभर में युवाओं के प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति की थी।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…