अच्छी खबर:- अब 31 दिसंबर तक की जा सकेगी राशनकार्डों की ई-केवाईसी……

Spread the News

हल्द्वानी। राशनकार्ड की ई-केवाईसी के लिए कार्डधारकों को एक और अवसर दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड की ई-केवाईसी की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। नैनीताल जिले में अब तक 60 फीसदी सत्यापन हो चुका है। खाद्य आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने शनिवार 20 दिसंबर को प्रदेश भर के जिला पूर्ति अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मीटिंग ली। बताया गया इस माह के आखिर तक ई-केवाईसी की जा सकेगी। पूर्ति विभाग के एआरओ विजय जोशी ने बताया कि जिले में लाल, सफेद और पीले 235103 राशनकार्ड में 958916 यूनिटों पर राशन वितरित किया जा रहा है। पहले ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय थी लेकिन शासन स्तर से नया आदेश प्राप्त नहीं हुआ था जबकि साफ्टेवयर के अपडेट रहने से लोग ई-केवाईसी के लिए राशन की दुकानों में पहुंच रहे हैं।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…