आपसी विवाद के बाद गुस्साई प्रेमिका ने प्रेमी के वाहन पर बरसाए पत्थर,पुलिस ने किया चालान……

Spread the News

हल्द्वानी। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े के बीच शुक्रवार रात रामपुर रोड में विवाद हो गया। प्रेमी प्रेमिका के बीच हुए विवाद के बाद प्रेमिका ने प्रेमी की स्कॉर्पियो गाड़ी पर पत्थर बरसा दिए और गाड़ी के सारे शीशे तोड़ डाले। इतने पर भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने प्रेमी पर भी पत्थर बरसाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर प्रेमी जोड़े का चालान किया है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुरनिवासी प्रेमी युगल पिछले दो वर्ष से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को प्रेमी अपने स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर प्रेमिका को नैनीताल घुमाने ले गया था।

घर को आते समय चलती गाड़ी में दोनों के बीच विवाद हो गया। सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट प्रेमी ने गाड़ी रोक दी। दोनों गाड़ी के भीतर जोरशोर से चीखने-चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

इसी बीच प्रेमिका ने गुस्से में पत्थर मारकर स्कॉर्पियो के सारे शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोका। इसके बाद प्रेमी युगल और गाड़ी को पुलिस कोतवाली ले आई, जहां दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया।

एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया है। वहीं कोतवाली में खड़े प्रेमी युगल के वाहन में गिफ्ट खाने के सामान के साथ शराब की बोतल भी मिली है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…