स्कूलों में समय से पहले छुट्टी करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी की कड़ी कार्रवाई, 17 अध्यापकों एवं लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश………

Spread the News

नैनीताल। समय से पूर्व विद्यार्थियों की छुट्टी करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए जीआईसी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया विकासखंड रामनगर के 17 अध्यापकों एवं लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द जायसवाल ने अवगत कराया कि शुक्रवार को रामनगर के स्वाल्दे न्याय पंचायत के जी आई सी ढेला, प्राइमरी स्कूल ढेला, हाईस्कूल पटरानी, प्रा. वि. पटरानी नंबर 3, प्रा वि पटरानी, प्रा वि कारगिल पटरानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल सावलदे, प्रा वि सावलदे, जीआईसी सेमलखलिया, प्रा वि सेमलखालिया सहित 10 विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया।

सीईओ जायसवाल द्वारा जिले के सभी विद्यालयों को स्पष्ट रूप से सचेत किया है कि विद्यालयों के संचालन में कोई लापरवाही न बरती जाय एवं विद्यालय संचालन में समय का विशेष ध्यान रखा जाय। समय से पाठ्यक्रम पूर्ण न करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…