उच्च शिक्षा पाने रूस गए बेटे का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम…….

Spread the News

सितारगंज। उच्च शिक्षा पाकर अपना और परिजनों का नाम रोशन करने का सपना लिए पढ़ाई करने विदेश गए सितारगंज के राकेश मौर्य(30) का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। संदिग्ध हालात में उसे यूक्रेन से जंग के मैदान में उतार दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को जब उसका शव घर लाया गया तो हर आंख नम हो गई।

शक्तिफार्म निवासी राजबहादुर सिंह का बेटा राकेश मौर्य 5 अगस्त को स्टडी वीजा पर रूस गया था। उसका सपना उच्च शिक्षा हासिल कर अपना और परिवार का नाम रोशन कर एक खुशहाल जीवन यापन करना था, लेकिन रूस पहुंचते ही उसकी दुनिया बदल गई। परिजनों का आरोप है कि उसे धोखे से सेना में भर्ती कर बंदूक थामा जंग के लिए भेज दिया गया।

परिजनों के अनुसारक 30 अगस्त को हुई बातचीत में राकेश ने परिजनों को इस बारे में बताया था। उसने बताया कि रूसी सेना ने उसका पासपोर्ट और सभी जरूरी दस्तावेज छीन लिए। मोबाइल और लैपटॉप से आधिकारिक मेल डिलीट कर दिए गए। रूसी भाषा में लिखे दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए और सैन्य वर्दी पहनाकर उसे डोनबास क्षेत्र में ट्रेनिंग और युद्ध के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के बाद परिजनों ने रूस स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर घटना की जानकारी दी,लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद राकेश को बचाया नहीं जा सका। यूक्रेन में हुए बम-ब्लास्ट में उसकी मौत की खबर जब घर पहुंची, तो पूरा परिवार टूट गया।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…