उत्तराखंडहरिद्वार:- विजिलेंस ने घूसखोर खंड शिक्षा अधिकारी को किया गिरफ्तार, स्कूल में निर्माण कार्य की स्वीकृतियों के नाम पर मांगी थी 20 हजार की घूस…….  

Spread the News

हरिद्वार। जिले के बहादराबाद में स्कूल निर्माण कार्य के संबंध में प्रिंसिपल से 20 हजार की घूस मांग रहे खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर रिश्वत लेने के लिए बदनाम हैं। जिले के शिक्षक, स्कूलों के प्रधानाध्यापक उसकी अति से परेशान थे। जानकारी के मुताबिक बृजपाल अपनी कार पर आगे पीछे पुलिस का लोगों लगाकर चलता था और अपनी हनक में चूर किसी को कुछ नहीं मानता था। सिफारिश से उसे बहुत चिढ़ थी वह सिर्फ रिश्वत लेकर ही काम करता था। जिले में क्या पूरे प्रदेश में उसका बोलबाला चल रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि रिश्वत लेने को बख्शा नहीं जाए। खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर ने पुलिस लाइन हरिद्वार में पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य से निर्माण की फाइल स्वीकृति के नाम पर रिश्वत मांग ली। निर्माण मानकों के अनुसार किए जाने पर भी वह नहीं मान रहा था। हारकर प्रधानाचार्य को शिकायत विजिलेंस से करनी पड़ी। बताते है कि बृजपाल राठौर की पत्नी पुलिस अधिकारी है और हरिद्वार में भी तैनात रही है। यहां तक की शिक्षा विभाग में भी खंड की अधिकारी पद पर सेवा दे चुकी है। बृजपाल राठौर के ट्रेप होने पर पूरे शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…