उत्तराखंड:- महिला दुग्ध समितियां ग्महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की और बड़ा कदम *मुकेश बोरा*……..

Spread the News

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक अंतर्गत ग्वालाकोट तथा ओखलकांडा ब्लॉक की सात ग्राम सभाओं में गठित महिला दुग्ध समितियों का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला दुग्ध समिति की सदस्यों एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि महिला दुग्ध समितियों का गठन ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को नियमित आय का साधन मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। सहकारिता के माध्यम से हम गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, उचित मूल्य और बेहतर विपणन व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे सीधे तौर पर ग्रामीण परिवारों को लाभ पहुंचेगा।

श्री बोरा ने कहा कि महिला सहभागिता बढ़ने से दुग्ध सहकारिता और अधिक मजबूत होगी तथा इससे क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

साल ग्राम एवं ग्वालाकोट महिला दुग्ध समितियों के शुभारंभ के साथ ही प्रथम दिन 54 लीटर दूध का संग्रह किया गया, जिससे महिलाओं में उत्साह और आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली। दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होने और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई गई वक्ताओं ने भी दुग्ध उत्पादन और सहकारिता को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि महिला दुग्ध समितियों से स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और महिलाओं की आय में स्थिरता आएगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने महिला दुग्ध समितियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, बेहतर विपणन और नियमित आय सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। इस अवसर पर प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक गीता ओझा, मार्ग प्रभारी शांति कोरंगा, खन्स्यु प्रभारी हरीश आर्या, बसंती कपकोटी, नीमा शाह, विजय जलाल, संतोष कुमार, श्रीमती पूनम दर्मवाल, राकेश बिष्ट सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी समेत ग्राम प्रधान अघरिया श्रीमती रेखा आर्या, सरपंच संजय आर्य, उप प्रधान पंकज कुमार, पूर्व प्रधान/सरपंच सुरेश चंद्र, साल ग्राम सभा की ग्राम प्रधान पूजा आर्य, वरिष्ठ समाजसेवी व शिक्षक पवन देव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश मेवाड़ी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंचम मेवाड़ी, श्याम सिंह मेहता, बालम चिलवाल ग्राम सभा के सरपंच , जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…