उत्तराखंडनैनीताल:- कैंचीधाम दर्शनों को जा रहे यात्रियों का वाहन खाई में समाया, तीन की मौत चार घायल…..

Spread the News

नैनीताल। जिले के भवाली स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में स्कार्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए। घरों को इलाज के लिए हल्द्वानी कैसे जलाते फॉर अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सूबह कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों गंगा देवी(60), ब्रजेश कुमारी(28), नैंसी (20) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग करन (26), अक्षय पटेल (22), ज्योति(25) और युवराज(6) घायल हो गये। यह सभी लोग आज सुबह बरेली से कैंची धाम दर्शन के लिए निकले थे, आज जैसे ही इनका वाहन भवाली से कैंची की ओर निकला तो पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित हो कर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। घायलों को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में 7 लोग सवार थे। सभी यात्री बरेली निवासी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…