उत्तराखंडनैनीताल:-चोरी की स्कूटी और बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार……… 

Spread the News

नैनीताल। जिले के कोतवाली भवानी क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की स्कूटी वह बाइक के साथ दो छात्र चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक और संदीप की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

दिनांक 15.12.2025 को वादी पुष्कर सिंह परिहार निवासी खैरना थाना भवाली द्वारा पुलिस को दी तहरीर के अनुसार वादी की गीता गारमेंट्स नाम से खैरना बाजार में दुकान है। बताया कि दिनांक 12.12.2025 की रात्रि उन्होंने अपनी स्कूटी UKO4AD- 9845 को खड़ी करके घर चले गए। सुबह आने पर स्कूटी अपनी जगह पर नहीं थी।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना भवाली मे मु0अ0स0 69/25 धारा 303(2) बीएनएस पजीकृत किया गया ।

उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु *डॉo मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा संज्ञान लेते हुए चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये।

इस आदेश के क्रम में *डा0 जगदीश चन्द्रा , पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली* के पर्यवेक्षण तथा प्रकाश सिंह मेहरा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के उपरान्त दिनांक 16.12.2025 को भवाली क्षेत्र से *02 व्यक्तियों को मय चोरी किये गये वाहन स्कूटी व मो0साईकिल सहित गिरफ्तार* किया गया।

पूछताछ के दौरान जानकारी मे आया की 03 अभियुक्त हल्द्वानी से पिकप सख्या UK04CB-5313 से बेतालघाट भट्टी की शराब लेकर गये थे, वापसी मे उनके द्वारा खैरना से स्कूटी चोरी कर ले गये इससे पूर्व भी इनके द्वारा खैरना बाजार से मो0साईकिल चोरी की गयी थी।

अभियुक्तगणों से बरामद किये गये वाहनों के आधार पर अभियोग में धारा 317 (2) /3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। तथा अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तारी-*

1.धीरज मौर्या पुत्र तुला राम मौर्या निवासी हाल मानपुर पश्चिम कटकन TP नगर हल्द्वानी व स्थायी पताः ग्राम पुरैना थाना- बहेड़ी बरेली (UP) उम्र 22 वर्ष

2. अनुज कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी- मानपुर पश्चिम एकता विहार TP. नगर हल्द्वानी (नैनीताल) उम्र-२० वर्ष।

इनके अतिरिक्त चोरी की घटना में एक अन्य वांछित प्रिसं बिष्ट पुत्र बालम सिंह विष्ट निवासी देवलचौड़ खाम TP नगर हल्द्वानी अभियुक्त का होना भी प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…