उत्तराखंडखटीमा:- तुषार हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश में जुटी पुलिस…

खटीमा। तुषार हत्याकांड के फरार दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को सितारगंज से दबोच लिया। बाकी बचे तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की चल अचल संपत्ति की भी जांच की जा रही है।

सोमवार को दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी वार्ड नंबर 10, गोटिया निवासी गुफरान पुत्र मो. सद्दीक और वार्ड नंबर आठ, इस्लाम नगर निवासी समीर पुत्र मो. यामीन को सितारगंज में मजगमी पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।

खटीमा कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं। फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की चल अचल संपत्ति की जांच जारी है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…

    35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार…

    हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…