उत्तराखंडहल्द्वानी:- शहर में स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार……..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में हो रही स्कूटी चोरियों का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शातिर चोर सहित चोरी की तीन स्कूटी भी बरामद कर ली हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही चल रही है।

शुक्रवार 12.12.2025 को वादी जेश बंसल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी 17 गल्ला मण्डी रूद्रपुर उ० सिं० नगर द्वारा अपने प्रतिष्ठान श्री बालाजी मोर्टस रामपुर रोड़ हल्द्वानी से तीन स्कूटी एक्टिवा के गायब होने के संबंध में पुलिस में शिकायत की। वादी की शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 406/25 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP डॉo मंजूनाथ टी०सी० द्वारा अधीनस्थों को घटना में संलिप्तों की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये। इस आदेश के क्रम में मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के उपरान्त दिनांक रविवार 14.12.2025 को अभियुक्त हिमांशु(23)पुत्र विनोद निवासी जे०के० पुरम थाना मुखानी जनपद नैनीताल, मूल निवासी- C-426 नन्दग्राम, थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद, उ०प्र० को चोरी की गई तीनों स्कूटीयों के साथ हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    MBPG कॉलेज में पोस्टर लगाने को लेकर आपस में भिड़े छात्र, एक घायल……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पोस्टर अभियान के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुट प्राचार्य के समक्ष पहुंचे लेकिन आक्रोशित छात्र…

    डॉक्टर बनने का सपना संजोए हल्द्वानी आई छात्र ने मौत को लगाया गले…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नीट (NEET) की तैयारी करने मध्य प्रदेश से हल्द्वानी आई छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा को सुशीला तिवारी अस्पताल लेजाया गया जहां चिकित्सकों ने…