होटल के कमरे में युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। डोईवाला के जॉली ग्रांट स्थित होटल में शुक्रवार को एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को होटल प्रबंधन से सूचना मिली कि 24 वर्षीय प्रशांत कुमार पटेल और एक युवती 6 फरवरी की रात होटल के रूम नंबर 107 में रुके थे। अगले दिन सुबह दोनों होटल से चेक-आउट कर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद युवती वापस लौटी और अपने छूटे हुए सामान का हवाला देते हुए दोबारा कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हिमालयन जॉली ग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में भेज दिया। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।होटल के कमरे में युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…