उत्तराखंडखटीमा:- तुषारहत्याकांड के एक आरोपी की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली……..

Spread the News

खटीमा। तुषार हत्याकांड मामले में हुए बवाल के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी हाशिम पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस को जानकारी मिली कि एक आरोपी झनकट में छिपा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा पाकर आरोपी हाशिम ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे धर – दबोचा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अन्य बदमाशों की खोज में टीमें लगी हुई हैं।

  • Related Posts

    लुटेरी दुल्हन समेत पांच दबोचे, शादी के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर लूट को देती थी अंजाम….

    Spread the News

    Spread the Newsपति को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार होने का आरोप, 70 हजार नकद, पांच मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद हरिद्वार। शादी के नाम पर कथित तौर पर लोगों को…

    कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी…

    Spread the News

    Spread the Newsगली के भीतर गोदाम होने से आग बुझाने में फायर टीम को करनी पड़ी मशक्कत, दो दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा हल्द्वानी। भोलानाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को…