बड़ीखबर:- बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण पर फिर आगे बढ़ी सुनवाई……..

Spread the News

नई दिल्ली। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई में बड़ा अपडेट सामने आया है। एक बार फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सनी की तारीख आगे खिसक गई है। सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट के अनुसार अब इस मामले की संभावित सुनवाई 3 फरवरी 2026 को दर्शाई जा रही है, जबकि इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को इस मामले की संभावित तिथि सामने आई थी। इससे पूर्व 10 दिसंबर को यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन क्रम संख्या 15 के मामले की सुनवाई लंबी चलने के कारण इस मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी।

इसके बाद इस मामले को 16 दिसंबर 2025 को संभावित रूप से सुने जाने की संभावना जताई गई थी, जो अब बदलकर 3 फरवरी 2026 हो गई है। लंबे समय से लंबित इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड, खासकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने से स्थानीय लोगों, प्रशासन और संबंधित पक्षों की प्रतीक्षा और लंबी हो गई है। अब सभी की निगाहें फरवरी 2026 में होने वाली संभावित सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे मामले की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    SDRF की सतर्कता से टलीं दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू, देखें Video….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कांगड़ा घाट पर अलग-अलग समय पर हुई सात घटनाओं में गंगा नदी के तेज बहाव में फंसे…