उत्तराखंडनैनीताल:- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 6 घायल………

Spread the News

नैनीताल। जिले के रामगढ़ में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से दो की मौत हो गई जबकि छह पर्यटक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से उत्तराखंड में घूमने के लिए आए पर्यटकों का वाहन मंगलवार देर रात रामगढ़ के गगर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कंचन(26),शामा(9), निष्ठा(14), लव्य(11), नितिन(32), रुचि(39),सचिन(32) और लक्षी(12) को खाई से निकालकर सीएचसी भवाली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सचिन और लक्षी को मृत घोषित कर दिया। बाकी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर किया। यह से दो गंभीर घायल रुचि और कंचन को गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है। बाकी बचे चार घायल भी बुधवार को गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…