उत्तराखंडपिथौरागढ़:-हल्द्वानी निवासी, इंश्यारेंस कंपनी के बीडीएम ने पूर्व सैनिक के साथ की धोखाधड़ी, अपने खाते में जमा किए किश्त के सात लाख रूपये……

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले के बेड़ीनाग नाग में पूर्व सैनिक द्वारा बीमे की किस्त जमा करने के लिए दिए गए रुपए बीमा कंपनी के बीडीएम द्वारा अपने खाते में जमा करने का मामला सामने आया है। मामला खुलने पर बीडीएम ने 3.50 लाख रूपये पूर्व सैनिक को लौटा दिए, और शेष रूपये बाद में लौटने का वादा किया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी पूर्व सैनिक गंगा सिंह डांगी ने कुछ माह पूर्व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बीडीएम (ब्रांच डेवलपमेंट मैनेजर) अमीर सिद्धिकि को बीमा की किश्त जमा करने के लिए सात लाख रुपये का चेक दिया था। काफी समय बाद भी बांड और रसीद न मिलने से उत्पन्न हुए संदेह की पुष्टि के लिए पूर्व सैनिक ने सोमवार को एसबीआई की शाखा में पहुंच खाते की जानकारी ली तो पता चला की बीडीएम ने चेक की धनराशि अपने खाते में जमा कर ली है। उन्होंने इसकी शिकायत एसबीआई के शाखा प्रबंधक से की तो आरोपी बीडीएम ने 3.50 लाख रुपये पूर्व सैनिक को लौटा दिए तो शेष कुछ दिन के बाद देने की बात कही। पूर्व सैनिक ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बीडीएम वनभूलपूरा, हल्द्वानी का निवासी है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है आरोपी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…