उत्तराखंडबागेश्वर:- बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी , कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र……

Spread the News

बागेश्वर। दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मौजूद जनता मुख्यमंत्री की झलक पाने और उनका अभिवादन करने के लिए आतुर दिखी। मुख्यमंत्री धामी ने भी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया।

हेलीपैड से वह वह कार द्वारा पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद वह वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ भेंटवार्ता करेंगे। करीब डेढ़ बजे वह बागेश्वर पहुंचेंगे। जिला मुख्यालय में उनकी पार्टी कार्यालय में बैठक है। शाम चार बजे से वह अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…