उत्तराखंडनैनीताल:- स्कूल से घर नहीं पहुंचे बच्चे,परिजन हुए परेशान,नैनीताल पुलिस की तत्परता से वापस लौटी मुस्कान…….

नैनीताल। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी चार बच्चों के घर न पहुंचने पर परेशान परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे में बच्चों को बरामद कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई।

शुक्रवार को चौकी ज्योलिकोट को सूचना प्राप्त हुई कि वीरभट्टी स्थित शिशु मंदिर के कक्षा आठ के चार नाबालिक छात्र स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा अधीनस्थों को तत्काल बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले का पर्यवेक्षण किया गया। पुलिस टीम ने बच्चों के परिजनों को साथ लेकर बच्चों की तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद बच्चों को गेठिया पड़ाव से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने SSP और नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया।

  • Related Posts

    अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

    शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

    भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

    बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…