उत्तराखंडहरिद्वार:- ऑपरेशन कालनेमि के तहत 12 ढोंगी गिरफ्तार……

हरिद्वार। ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने 12 ढोंगियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी साधु का भेष बनाकर भोले भाले लोगों श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को पुलिस टीम सिडकुल क्षेत्र के नवोदय नगर में गश्त कर रही थी। इसी बीच यहां और आसपास के इलाकों में कुछ लोग साधु के भेष में घूमते दिखाई दिए। ये लोग तंत्र-मंत्र, जादू-टोना आदि दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। ऐसे में आसपास भीड़भाड़ जमा हो रही थी। तब पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनका शांतिभंग में चालान कर दिया है।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…