उत्तराखंडहल्द्वानी:-साइबर क्राइम की आशंका पर मुखानी की युवती को उठा ले गई फरीदाबाद पुलिस…….

Spread the News

हल्द्वानी। साइबर क्राइम की आशंका पर पुलिस द्वारा मुखानी थाना क्षेत्र की युवती को पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से क्षेत्र में खलबली मच गई।

बृहस्पतिवार की सुबह अचानक फरीदाबाद पुलिस हल्द्वानी पहुंची और मुखानी थाना क्षेत्र की एक युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पुलिस ने युवती के मोबाइल, बैंक डिटेल और अन्य डिजिटल डेटा की जांच की। पूछताछ में युवती ने बताया कि हाल ही में उसने एक एप्लीकेशन डाउनलोड कर 5,000 रुपये निवेश किए थे, जिसके बाद उसके खाते में 50,000 रुपये से अधिक की राशि आई। उसे यह सामान्य लगा, लेकिन पुलिस को शक है कि पैसा साइबर ठगी से जुड़े किसी खाते से भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार जिस खाते से युवती के पास पैसा आया, वह पहले से ही फरीदाबाद पुलिस की एक ठगी से संबंधित जांच के दायरे में है। इसी आधार पर पुलिस ने युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से घबराकर युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए।कोतवाली में एक घंटे तक युवती से पूछताछ के बाद पुलिस उसे फरीदाबाद ले गई है। हालांकि अब तक पुलिस को युवती के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, ऐसे में पूछताछ के बाद उसे छोड़ा भी जा सकता है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…