उत्तराखंडहरिद्वार:- साहलग सीजन में मिलावटखोर सक्रिय, पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया 700 किलो नकली पनीर, चालक गिरफ्तार………….

Spread the News

हरिद्वार। शादियों के सीजन में पनीर खोया व अन्य खाद्य सामग्री की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए मिलावटखोरी को रोकने और खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रशासन और पुलिस की सख्ती के चलते नकली पनीर की बड़ी खेप पकड़ी गई है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश से देहरादून भेजे जा रहे नकली पनीर की भारी खेप को हरिद्वार बॉर्डर पर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट के वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लिए जाने पर उसमें रखे ड्रमों में पनीर भरा मिला। मांगे जाने पर वाहन चालक पनीर का बिल भी नहीं दिखा सका।शक होने पर पुलिस ने तुरंत खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को मौके पर बुलाया।

जांच के बाद पनीर को मौके पर ही गड्ढा खोद कर दबा दिया गया। वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछ ताछ कि जा रही है।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शादियों में पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने से, मिलावटी और नकली सामान के आने की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कहा बॉर्डर पर चेकिंग को और सख्त किया गया है। बताया कि वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पनीर कहां तैयार हुआ,कहां भेजा जा रहा था और असली सप्लायर कौन है। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…