उत्तराखंडहल्द्वानी:- पुलिस ने बैंकट हॉल व DJ स्वामियों के साथ की गोष्ठी, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने को कड़े नियम लागू……

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कोतवाली स्थित सभागार में एसपी क्राइम/नैनीताल जगदीश चंद्रा द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान की उपस्थिति में शहर के बैंकट हाल एवम DJ स्वामियों के साथ सुव्यवस्थित यातायात हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में निम्न निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किए जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

* बारात समारोह में *पहियों वाले बड़े बड़े लाइटिंग झालर* पूरी तरह *प्रतिबंधित* रहेंगे, उल्लंघन पर नियमानुसार जफ़्ती की कार्यवाही की जाएगी।

* केवल *हाथ से पकड़कर चलाए जाने वाले लाइटिंग झालर* की अनुमति रहेगी।

* बारात घर/वेन्यू के गेट से *बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर* तक ही सीमित रखी जाय जिससे यातायात प्रभावित न हो।

* बारात समारोह की *हेड और टेल* को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाय।

* शादी समारोह में सड़कों में हाई-बेस बड़े-बड़े डीजे का उपयोग पूरी तरह *प्रतिबंधित* रहेगा।

* स्थानीय जनता, बुजुर्गों की शांति एवं बच्चों की पढ़ाई में बाधा को देखते हुए *रात 10:00 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू* रहेगा, *शिकायत प्राप्त होने पर डीजे नियमानुसार ज़ब्ती की कार्यवाही* की जाएगी।

* पुलिस अधिकारियों द्वारा अनियमितता पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

उक्त गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, SSI रोहिताश सहित शहर के बैंकट हाल व DJ स्वामी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई,369 ग्राम चरस के साथ खन्स्यू का विक्रम गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 369 ग्राम अवैध…

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…