उत्तराखंडनैनीताल:- शीतकाल में आम जनजीवन की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित……

Spread the News

नैनीताल। शीतकाल में निराश्रित एवं असहाय जनों को ठंड से बचाव के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी स्थानीय नगर निकायों में निराश्रित एवं असहाय गृह विहीन व्यक्तियों को ठंड के बचाने हेतु निशुल्क कंबल वितरण के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों जैसे धर्मशाला, रेनबसेरों, मुसाफिरखाना, पड़ाव,सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन आदि पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शीतलहर से बचाव हेतु स्थाई एवं अस्थाई रेनबसेरों की व्यवस्था के अतिरिक्त इन सभी रेनबसेरों में आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे बिजली, पानी, बिस्तर,साफ सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ ही इन रेनबसेरों का व्यापक प्रचार प्रसार भी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शीतकाल में जरूरतमंद व्यक्ति को इनका लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने इन सभी व्यवस्थाओं को यथासमय सुनिश्चित कराने हेतु नगर निगम एवं नगर पालिकाओं व पंचायत हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं,जिसमें नगर निगम हल्द्वानी हेतु सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर पालिका नैनीताल हेतु अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, नगर पालिका रामनगर हेतु अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, नगर पालिका कालाढूंगी हेतु अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, नगर पालिका भीमताल हेतु अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार, नगर पालिका भवाली हेतु अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार एवं नगर पंचायत लालकुआं हेतु अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को शीत ऋतु में ठंड से सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यथासमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…