उत्तराखंडहल्द्वानी:- दिल्ली धमाके के बाद जिले में हाई अलर्ट, SSP के निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान, फ्लैग मार्च और सत्यापन अभियान जारी……..

हल्द्वानी। विगत दिनों दिल्ली में हुए धमाके की गंभीर घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने- अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाएं जाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही जनपद के समस्त अन्तर्जनपदीय बॉर्डर बैरियरों पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। बीडीएस टीमों द्वारा सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों की गहराई से जांच की जा रही है।

जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना उत्पन्न किए जाने के उद्देश्य से हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर और लालकुआं समेत अपने – अपने क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया

फ्लैग मार्च से पूर्व ब्रीफिंग कर पुलिस बल को सतर्क रहने तथा पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान समस्त होटलों, ढाबों, फड़-फेरी वालों एवं किरायेदारों के सत्यापन अभियान को भी गति दी गई है, जिससे किसी भी प्रकार की असामाजिक या संदिग्ध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Advertisement
  • Related Posts

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…

    उत्तराखंड पुलिस के दो अफसरों का बढ़ा मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तो हरबंस सिंह को गोल्ड मेडल

    देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवा…