उत्तराखंडहल्द्वानी:- फंदे पर झूली डांस टीचर, घर में मचा कोहराम……

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल में कार्यरत डांस टीचर इशिका कोटिया (22) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खटीमा (ऊधमसिंह नगर) निवासी इशिका छड़ायल नयाबाद में अपने नाना-नानी के साथ रहकर बीबीए की पढ़ाई के साथ-साथ एक स्कूल में डांस टीचर के रूप में कार्य कर रही थीं।

मंगलवार शाम जब नाना-नानी घर लौटे तो उन्होंने इशिका को फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इशिका कुछ समय से बीमार चल रही थीं। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। इस दुखद घटना से परिजन और स्कूल प्रबंधन में शोक की लहर है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…