उत्तराखंडहल्द्वानी:-पत्रकार दीपक के साथ मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। न्यूज़ कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट की घटना में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बीते मंगलवार को न्यूज़ कवरेज के दौरान दीपक अधिकारी पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह बुरी तरहां घायल हो गए थे। वादी दीपक अधिकारी पुत्र हीरा बल्लभ अधिकारी निवासी हिम्मतपुर तल्ला वार्ड नंबर 41 मुखानी हल्द्वानी द्वारा थाना आकर तहरीर दी गई कि वादी व उसके साथी के साथ ऊंचापुल चौराहे के पास अजीत चौहान व अनिल चौहान द्वारा मारपीट व गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी पर मुकदमा एफ.आई.आर न0 244/25 धारा 109/115/118(2)/351(3)/352 बी.एन.एस बनाम अजीत चौहान व अनिल चौहान पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेंद्र कुमार के सुपुर्द की गयी। घटना के कुशल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन* तथा *एसपी सिटी मनोज कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में

उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार द्वारा मय टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगणों 1- अनिल चौहान पुत्र स्वर्गीय फूलचंद निवासी आदर्श नगर खाटू श्याम मंदिर मुखानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष 2- अजीत चौहान पुत्र स्वर्गीय फूलचंद चौहान निवासी आदर्श नगर खाटू श्याम मंदिर मुखानी उम्र 30 वर्ष को मय घटना मे प्रयुक्त स्टील रॉड के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां अभियुक्त को 14 दिवस के न्यायिक हिरासत पर भेजा गया।

नोट:–एसएसपी नैनीताल का विशेष संदेश– जिले में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधि करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…