उत्तराखण्ड हल्द्वानी:- देखें Video- पत्रकार की पिटाई के बाद हरकत में आया प्रशासन, अवैध निर्माण किया ध्वस्त……..

Spread the News

हल्द्वानी। ऊंचापुल क्षेत्र में न्यूज़ कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर हुए जानलेवा हमले के बाद बुधवार को प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए नाले पर हुए निर्माण को दस्त कर दिया।

बीते मंगलवार को ऊंचा पुल के निकट नाले पर हो रहे निर्माण की कवरेज किए जाने के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी और उनके एक अन्य साथी के साथ दबंगों ने मारपीट की। दबंगों ने पत्रकार दीपक को नाले में धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दीपक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना का संज्ञान लेते हुए बुधवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पत्रकार के ऊपर हमला करने वाले दो बदमाशों को हिरासत में लिया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए तैयारी कर रही है।

  • Related Posts

    महापौर का सख्त एक्शन, स्कूल से गौशाला तक परखी व्यवस्थाएं……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर गजराज बिष्ट ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने…

    जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार; वीडियो फुटेज से होगी बाकी की पहचान….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान तलवार, गंडासा, खुकरी, तमंचे और अन्य हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा…