ब्रेकिंग:- गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी……

Spread the News

नई दिल्ली/देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पार्टी ने प्रदेश में चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए दो अहम समितियों के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए। प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से कांग्रेस राज्य में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी को तेज करना चाहती है। इसी के साथ outgoing PCC अध्यक्ष करण महारा को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने उनके कार्यकाल और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस संगठन में हुए इस महत्वपूर्ण फेरबदल को उत्तराखंड में पार्टी की रणनीतिक पुनर्संरचना के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले चुनावी सत्र में बड़ा असर डाल सकता है।

  • Related Posts

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…