उत्तराखंड हल्द्वानी:- देखें Video – विभिन्न मांगों के लिए उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन……

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तरांचल चरिवहन मजदूर संघ सम्बद्ध भारतीय अजदूर संघ के आहवाहन पर निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के द्वितीय चरण में मंडलीय प्रबन्धक (संचालन) उत्तराखण्ड परिवहन निगम काठगोदाम के कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित चन्द्र पाण्डे और संचालन क्षेत्रीय मंत्री ललित मोहन पोण्ड द्वारा किया गया।

इस दौरान अपनी मांगो के लिए कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि निगम द्वारा अपनी बसें न खरीदकर अनुबंधित बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि शासन द्वारा परिवहन निगम को जल्द नई बसें उपलब्ध कराने के साथ ही पिछले लंबे समय से कार्यरत कर्मियों को नियमित किया जाए। धरने प्रदर्शन के बीच कर्मियों ने मण्डलीय प्रबन्धक (संचालन) के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के लिए प्रेषित किया।

कार्यक्रम में कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न डिपो से आए कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रेम दुमका, तारा जोशी, बाल मुकुंद सुयाल, रामप्रीत यादव, बालकृष्ण शर्मा, नरेंद्र पलड़िया, नवनीत कपिल, मीना जोशी, भगवती पाण्डे, सीमा सिंह, कुसुम गौड़ आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…