उत्तराखण्ड हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान…

Spread the News

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त/मा॰ मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने अनेक शिकायतों और जनसमस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया। जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके लिए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…