उत्तराखंड देहरादून:- राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया 8,260 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास……

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर रविवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में 8,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे।

प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें अमृत योजना के तहत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत उपकेंद्र, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।

प्रधान मंत्री ने उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर रविवार को राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य पर्यटन सहित हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। कहा कि प्रकृति की गोद में बसी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में नयी रफ्तार से प्रगति कर रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा, ‘‘प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नयी रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Advertisement
  • Related Posts

    कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत; चार घायल…

    नैनीताल। कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई,…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…