उत्तराखण्ड हल्द्वानी:- देखें Video – स्कॉर्पियो सवार युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, परिजनों ने छिछोरों की जमकर धुनाई…….

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों को एक महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। देर रात हुई इस घटना में महिला और उसके परिजनों ने न केवल तीनों युवकों की जमकर पिटाई की, बल्कि बाद में उन्हें पुलिस के हवाले भी कर दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते देर रात करीब 11 बजे लालकुआं निवासी एक महिला और युवती हाईवे किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार वहां आकर रुकी और उसमें सवार तीन युवकों ने महिला से अभद्रता शुरू कर दी। शोर मचाने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए और तीनों आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी।

गुस्साई महिला ने स्कॉर्पियो पर पत्थर फेंककर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार आर्या, चंदन आर्या और विनोद आर्या, निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि लालकुआं कोतवाली पुलिस ने तीनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
  • Related Posts

    कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत; चार घायल…

    नैनीताल। कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई,…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…