उत्तराखंड हल्द्वानी: देखें Video- लापरवाह चालक ने सड़क पार कर रहे शिक्षक को मारी टक्कर, गंभीर……..

Spread the News

हल्द्वानी। समान खरीदने गए शिक्षक को सड़क पार करने के दौरान एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे शिक्षक हवा में उछल कर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में घायल के ससुर ने पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज और तहरीर सौंपी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में रॉयल एनक्लेव गली नंबर आठ निवासी उत्तम सिंह परवाल ने बताया कि उनके दामाद महेंद्र सिंह चकलुवा के सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। शनिवार शाम वह परिवार के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। इस दौरान समान लेने के लिए सड़क पार करने के दौरान एक कार चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से उछलकर वह कार के शीशे से टकराकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…