उत्तराखंड हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने खेत में की धान की फसल की क्रॉप कटिंग……..

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील के ग्राम नवाड खेड़ा में कृषक ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि क्रॉप कटिंग से फसल उत्पादन के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं, किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णय में भी ये आंकड़े सहायक सिद्ध होते हैं।

सरकार को भी कृषि नीति न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी ) खाद्यान्न भंडारण नीति,आयात व निर्यात नीति आदि नीतियों को भी बनाने हेतु इन्हीं आंकड़ों की सहायता लेनी होती है। इन्हीं क्रॉप कटिंग के आंकड़े के आधार पर प्राकृतिक आपदा के समय फसल क्षति होने पर राहत राशि वितरण की जाती है। इसके अतिरिक्त सांख्यिकी सर्वेक्षण में भी यह आंकड़े सम्मिलित किए जाते हैं।

इस दौरान तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे सहित,स्थानीय किसान व अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…