उत्तराखंड हल्द्वानी: देखें Video-अनियंत्रित थार ने राहगीर को कुचला, मौत…….. 

हल्द्वानी। देवालचौड़ क्षेत्र में एक अनियंत्रित थार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने लखनऊ नंबर की थार को कब्जे में ले लिया है।

पिछले कुछ महीनों में थार सवारों द्वारा लापरवाही से वाहन दौड़ने से दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। दरअसल थार पर सवार होते ही युवाओं द्वारा टशन दिखाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को प्रातः लगभग 6:00 बजे सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अनियंत्रित थार ने कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक सिडकुल में कार्य करता था, और ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार अब तक घटना में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…