उत्तराखंड ऋषिकेश:- बरातियों को ले जा रही स्कार्पियो खाई में समाई, तीन की मौत दो घायल…..

Spread the News

ऋषिकेश:- गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव जा रहे बरातियों की स्कार्पियो कार देर रात करीब आठ बजे 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि यह हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर कुंडिया गांव के समीप हुआ। स्कार्पियो में कुल पांच युवक सवार थे, जो गुमानीवाला से एक बारात में शामिल होकर नाई गांव जा रहे थे। दुर्घटना के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना खाई में गिरे एक युवक ने ही अपने दोस्त को फोन कर दी और लोकेशन भी भेजी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयाँ आईं।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो घायल युवकों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। मृतक और घायल सभी श्यामपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रात तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…