हल्द्वानी:- देखें Video:: पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार…..

हल्द्वानी। एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पीड़ित युवक के परिजनों ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार कुछ रोज पूर्व मेबाइल चोरी के मामले में शक के आधार पर 6 अक्टूबर को राजपुरा चौकी में पुलिस ने राजपुरा पड़ाव निवासी युवक बबलू कश्यप को पूछताछ के लिए बुलाया। आरोप है कि पुलिस ने युवक को सुबह 8 बजे चौकी बुलाया इस दौरान पुलिस ने युवक को बुरी तरहां पीटा और बाद में युवक की हालत कुछ सही होने पर शाम 6 बजे उसे छोड़ दिया।

इसके बाद 8 अक्टूबर की दोपहर 1:00 बजे पुलिस ने युवक को फिर से चौकी बुलाया इस दौरान भी पुलिस ने युवक को पीटा और शाम को 7:30 बजे छोड़ा। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस जबरन उन पर उस अपराध को स्वीकार करने का दबाव बना रही थी जो उन्होंने किया ही नहीं। युवक के अनुसार पुलिस ने उन्हें फिर से 10 अक्टूबर को बुलाया तो इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहर खा लिया आनन फानन में परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक की सास बबली ने कहा कि उनके दामाद को पुलिस ने बेवजह ही प्रताड़ित किया है। उन्होंने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय पार्षद हेमंत साहू ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के अनुसार इस प्रकरण मैं पीड़ित की सास ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…