उत्तराखंड:- UKSSSC की परीक्षा रद्द,पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा फैसला……

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा के दौरान नकल और गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है।

परीक्षा रद्द करने की मांग लगातार राज्यभर के युवाओं द्वारा उठाई जा रही थी। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि कई परीक्षा केंद्रों पर नकल के संगठित प्रयास किए गए, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को न्याय का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल इस मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने अब इस मामले की सीबीआई जांच के लिए संसुति भेज दी है, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच हो सके।

आयोग का कहना है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की जाएगी।

इस घटनाक्रम से राज्यभर के अभ्यर्थियों में जहां एक ओर निराशा है, वहीं कई युवा अब यह उम्मीद जता रहे हैं कि सीबीआई जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

  • Related Posts

    सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर में सिडकुल कर्मी का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को…

    शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर बनेगा भव्य द्वार!मुख्यमंत्री धामी…. 

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंच उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके माता…