हल्द्वानी:- नैनीताल दुग्ध संघ ने मनाई वार्षिक सामान्य निकाय बैठक की 75वीं वर्षगांठ

Spread the News

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित बरात घर में 29 हजार दुग्ध उत्पादकों के साथ राज्य के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादन और विपणन करने वाले नैनीताल दुग्ध संघ ने आज अपने वार्षिक सामान्य निकाय बैठक की 75वीं वर्षगांठ पर डायमंड जुबली कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर दुग्ध संघ के वार्षिक बजट और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान फरवरी से₹2 प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ-साथ दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने और दूध से बनने वाले घी, दही, मक्खन, पनीर, मिठाई सहित अन्य दुग्ध पदार्थों को बाजार में बेहतर तरीके से मार्केटिंग किए जाने को लेकर भी चर्चा की गई इस दौरान अध्यक्ष द्वारा दुग्ध संघ का वार्षिक बजट भी रखा गया।

Related Posts

कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

Spread the News

Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…